Search

May 4, 2026 5:38 pm

रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी ले रही वृद्धा पेंशन का लाभ।

एक तरफ रिटायर्ड शिक्षक का पेंशन और दूसरी तरफ पत्नी के नाम वृद्धा पेंशन शासन प्रशासन दोनों को धोखा में रख कर रहे हैं काम।

एस कुमार

महेशपुर/ लालच एक ऐसी आदत है जो किसी को लग जाने के बाद उसे बर्बाद करके ही छोड़ती है. शास्त्रों में लिखा गया है कि किसी भी इंसान की बर्बादी के तीन प्रमुख कारण हैं – वासना, क्रोध और लालच. हम बात कर रहे हैं लालच की. इन दिनों लालच की कहानी महेशपुर- कानिझाड़ा के रिटायर्ड शिक्षक मो. नजीमुद्दीन मंडल की है. रिटायर्ड शिक्षक मो. नजीमुद्दीन मंडल की लालच देखकर क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरसल रिटायर्ड शिक्षक मो. नजीमुद्दीन मंडल इन दिनों झारखंड सरकार को चुना लगाने का काम कर रहे हैं. रिटायर्ड शिक्षक एक तो अपने नाम पर सरकारी पेंशन का लाभ सरकार से ले रहे हैं. इसके बावजूद रिटायर्ड शिक्षक अपनी पत्नी फ़ातेमा बीबी को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलवाने का काम कर रहे हैं. जिसको लेकर चौक चौराहों में रिटायर्ड शिक्षक की चर्चा चल रही है. जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक मो. नजीमुद्दीन मंडल विगत 30/ 11/ 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे. क्षेत्र में इनको नटवरलाल शिक्षक के नाम से भी जानते हैं क्योंकि अपने कार्यकाल में उक्त शिक्षक सरकारी सेवा लेने के लिए आगे रहते थे और अपने बच्चे बच्चीयों को सरकारी लाभ दिलाने को लेकर हर एक टेबल तक जी हजूरी कर सरकारी सेवा लेकर आज वे रिटायर्ड हो चुके हैं. लेकिन उनका वो लालचिपन आज भी बरकरार है. वही रिटायर्ड शिक्षक ने अब अपनी पत्नी फ़ातेमा बीबी को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलवा रहे हैं. जिसका संख्या JH-S 07978430 है. फ़ातेमा बीबी का फॉर्म विगत 29/02/2024 को भरवाया गया था. जिसे चार माह का वृद्धा पेंशन का लाभ 02/07/2024 को सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी के सोनारपाड़ा बैंक अकाउंट नंबर पर झारखंड सरकार द्वारा दिया गया. क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि सेवानिवृत्त शिक्षक की एक पुत्री महेशपुर प्रखंड में ही रोजगार सेवक है. और अपने नोकरी का दबदबा और गलत फायदा उठाते हुए इस तरह का सरकारी खजाने व गरीबों का हक मारने का काम किया जा रहा है.

सीएम हेमंत सोरेन के सपने पर रिटायर्ड शिक्षक का सेंध

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में वृद्धा पेंशन योजना 60 वर्ष को हटाकर 50 वर्ष विगत 29 दिसंबर 2023 को अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर घोषणा की थी कि राज्य में गरीब असहाय वृद्ध को वृद्धा पेंशन योजना से जोड़कर उन्हें 1000 राशि देकर सहायता कर सकें. लेकिन पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के सेवानिवृत्त शिक्षक मो. नजीमुद्दीन मंडल गरीब असहाय वृद्ध लोगों का हक मारने में तनिक भी नहीं कतराया और उनका हक मारकर अपनी पत्नी को वृद्धा पेंशन योजना से जोड़कर चार माह का राशि 4000 रुपये पत्नी के अकाउंट ले लिया.

क्या कहते हैं सीओ

इस संबंध में सीओ संजय कुमार सिन्हा से दुरभाष पर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि सरकारी शिक्षक के पत्नी को वृद्धा पेंशन नहीं मिलेगी. यदि सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले रही है तो रिकवरी की जाएगी.

क्या कहते हैं बीईईओ

इस संबंध में बीईईओ तरुण कुमार घाटी से दूरभाष पर जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक को सरकारी पेंशन मिल रही है. इसके बाद यदि उनकी पत्नी को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है तो यह गलत है. बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!