Search

October 31, 2026 3:42 pm

मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, हजारीबाग में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

अक्षय कुमार

गोमिया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिलों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने चारों जिलों में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अब तक चालू नहीं की गई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं की सतत निगरानी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा क्रियान्वयन में उत्पन्न बाधाओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG 20261030 WA0147 1
IMG 20261030 WA0153
हजारीबाग सभागार

मंत्री ने संवेदकों के साथ भी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को पूर्ण नहीं करने वाले संवेदकों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पूरी जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा शेष लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जल जीवन मिशन के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आमजनों को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

IMG 20261030 WA0141

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक, प्रबंध निदेशक (एमडी), अभियंता प्रमुख, डीडीसी कोडरमा एवं हजारीबाग नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!