जनवरी से नवंबर तक में 63 लोगों की हुई है मृत्यु
राजकुमार भगत
पाकुड़। बुधवार समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के द्वारा बाईक एवं अन्य वाहन के विरुद्ध जांच अभियान तेजी से चलाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिया । शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग दोनों आपस में समन्वय स्थापित कर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलने व शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में हेलमेट को लेकर सख़्ती के साथ अनुपालन करने को लेकर सभी थाना प्रभारी एवं जिला परिवहन कार्यालय को निर्देश दिया गया। हेलमेट न पहनने वाले एवं नियमों उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर उनके के ऊपर मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत दंड की राशि वसूली की जाएगी। सभी कोल कंपनियों को भी अपने कर्मचारी को बिना हेलमेट कार्यालय आने पर रोक लगाने का निदेश दिया गया एवं राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग एवं राजकीय पथ निर्माण विभाग को भी निर्देश दिया गया कि जितने भी ब्लाइंड कर्व एवं सभी एक्सीडेंट एरियाज एवं सभी स्कूल जो मुख्य सड़क या अन्य जगह पर है वहा का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरत अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाने एवं रोड पर पेड़ पौधे झाड़ी आ गई है उसे तुरंत कटवाया जाए जिससे कि सड़क दुर्घटना होने की संभावना को भी कम की जाए। साथ ही हिट एंड रन से संम्बधित मामलों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखण्डों में लगातार जांच अभियान चलाकर बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा सड़क दुर्घटना के एनालिसिस कर बताया गया की जनवरी 2023 से नवंबर 2023 तक 69 सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 63 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन चालको की मृत्यु हुई है।मौके पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ एसडीपीओ, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़ अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन एवं एसएमपीओ समेत अन्य उपस्थित थे






