Search

May 1, 2026 4:56 pm

बालू तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ा ले भागे।

महिलाओं ने लाठी डंडों के साथ पुलिस पर किया हमला।

पुलिस ने बालू तस्करों के खिलाफ किया मामला दर्ज, जांच जारी।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा स्थित बेनाकूड़ा ब्राह्मणी नदी घाट पर बालू की अवैध उठाव की गुप्त सूचना मिलने पर सोमवार को दोपहर में छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प होने का मामला प्रकाश में आया है। बालू तस्करों ने सीमा पर झारखंड और बंगाल के करीब 40 – 50 महिलाओं को आगे कर पुलिस पर लाठी डंडा से हमला कर दिया और घाट पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए बालू लोड तीन ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जा से मुक्त कर बंगाल की ओर ले कर भागने में कामयाब हो गए। इस मामले में अंचलाधिकारी साइमन मरांडी के शिकायत पर छः नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के विरूद्ध एन जी टी का उल्लंघन करते हुए बालू का अवैध उठाव,सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं मारपीट का आरोप में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एन जी टी का उल्लंघन करते हुए बेनाकुड़ा ब्राह्मणी नदी घाट से बालू उठाव एवं परिवहन की गुप्त सूचना पर सोमवार को दोपहर में सीओ सह बीडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में पुलिस बलो के साथ वे बेनाकुड़ा ब्राह्मणी नदी घाट पर पहुंचे थे और छापेमारी कर घाट से बालू लोड तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। इसी बीच बालू तस्करों ने आसपास एवं सीमा पार के 40 – 50 की संख्या में महिला पुरुषों का भीड़ इकट्ठा कर नाजायज मजमा बनाते हुए लाठी डंडा पत्थर से पुलिस बलो पर हमला बोल दिया और जब्त ट्रैक्टरों को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर सीमा पर लेकर भाग गए ।

img 20240819 wa0059834433530471905150

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!