Search

February 19, 2026 12:30 am

एसडीओ ने बसंतराय प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण



गोड्डा : झारखंड अधिविद् परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के सुचारु, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा द्वारा गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा:- एमएके आजाद डिग्री कॉलेज बसंतराय, एमएके आजाद इंटर कॉलेज बसंतराय, एमएस बसंतराय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों में स्थापित परीक्षा कक्षों, केंद्राधीक्षकों के कक्ष, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, उत्तर पुस्तिकाओं के संधारण, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस बल एवं शिक्षकों से परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
अनुमंडल पदाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए और अनुशासित एवं भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराई जाए। निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों से भी संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईमानदारी एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

img 20260204 wa00317628684178599995871
img 20260204 wa00294925300555043434398

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर