Search

June 19, 2026 10:06 am

मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ नवजात को ठंड से बेहाल देख पुलिस ने मदद को बढ़ाया हाथ

अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर किया मदद का आग्रह

सतनाम सिंह

पाकुड़: मानसिक विक्षिप्त एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ कई दिनों से ठंड में ठिठुर रही है।महिला और मासूम बच्चे को पड़ा देख उनकी ओर मदद का हाथ अब तक किसी ने नहीं बढ़ाया तो नगर थाना की पुलिस ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर इलाज कराने की मांग किया है।दरअसल पाकुड़ स्थित सिदो कान्हो पार्क के समीप मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ ठंड में ठिठुर रहा मासूम की गश्ती दल के पदाधिकारी पुअनि सुकरू उरॉव की नजर पड़ी। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को दिए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने अनूप मंडल पदाधिकारी पाकुड़ को एक ज्ञापन सौंपकर दोनों पीड़ितों के मदद करने का आग्रह किया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने ज्ञापन में दर्शाया है कि पाकुड़ (नगर) थाना क्षेत्र के सिद्धू कान्हू पार्क के पास एक अर्द्धविक्षिप्त महिला एवं उसके करीब आठ माह के नवजात बच्चे के साथ पाये जाने की सूचना मिली है महिला अपना बच्चा फेक दे रही है या किसी को 10-20 रूपया देने पर दे दे रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी के द्वारा उक्त महिला एवं बच्चे को यहाँ लाकर छोड़ दिया गया है।उक्त महिला एवं उसके नवजात बच्चे को अकेले किसी सुनसान स्थान में रहना सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नही है। उक्त महिला अपना नाम पता भी नही बता पा रही है। इंस्पेक्टर ने अर्द्धविक्षिप्त महिला एवं उनके नवजात बच्चे को सुरक्षित आश्रय स्थल उपलब्ध कराने अथवा रिनपास काके रांची में भर्ती कराकर ईलाज कराने में जो उचित प्रतीत होता है संबंधी आदेश निर्गत करने की कृपा की जाए।ताकि अर्द्धविक्षिप्त महिला एवं उनके नवजात बच्चे को सुरक्षित रखे जाने में सुविधा प्राप्त हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!