Search

April 25, 2026 4:41 pm

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के रोड शो में लिया भाग।

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा, कहा – झारखंड की अस्मिता और संपदा को लूटने का किया काम।

बजरंग पंडित

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन से आजसू पार्टी के प्रत्याशी अजहर इस्लाम के रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने पाकुड़ वासियों से अजहर इस्लाम को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में बनी झामुमो की सरकार ने झारखंड की अस्मिता, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यहां के नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा देने का काम किया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जो विदेशी घुसपैठ इसे अपनी शरणस्थली बना ले। उन्होंने कहा कि जिस तरह असम में घुसपैठियों के साथ हुआ, ठीक उसी प्रकार झारखंड में भी होगा और आने वाले समय में सभी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। पदयात्रा के दौरान भाजपा और आजसू पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20241115 wa00612970056123310100812
img 20241115 wa00604938352730494507920

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!