Search

October 5, 2026 12:33 pm

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में स्नेहलता पुष्पम को मतदान से रोका, वोट पहले से डाले जाने का आरोप

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 396 (धनुष पूजा मध्य विद्यालय) में बुधवार को स्नेहलता पुष्पम, पति भरत रौत, को मतदान से वंचित कर दिया गया। स्नेहलता ने बताया कि जब वह मतदान केंद्र पहुंचीं तो वहां के मतदान कर्मियों ने बताया कि उनकी वोट पहले ही डाली जा चुकी है।स्नेहलता का दावा है कि उन्होंने अब तक मतदान नहीं किया है। उन्होंने कहा, “मैंने इस घटना की जानकारी तुरंत जिले के वरीय पदाधिकारी को दी है और उनसे कार्रवाई की मांग की है।इस मामले ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मतदाता स्नेहलता ने मांग की है कि मामले की जांच की जाए। इस घटना पर अभी तक संबंधित अधिकारियों का कोई बयान नहीं आया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!