Search

June 19, 2026 4:33 am

केकेएम कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व।

बोरियों विधायक लोबिन हेम्ब्रम हुए शामिल,सरकार का किया जमकर विरोध।

सतनाम सिंह

पाकुड़ ।पाकुड़ के केकेएम कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने सोहराय पर्व मनाया। कॉलेज के मैदान में आयोजित सोहराय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई बोरिया विधानसभा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने छात्रों से आदिवासी संस्कृति और समाज को बचाने की अपील करते हुए उनसे तन मन से पढ़ाई करने की नसीहत दी। कहा कि बहुत गरीबी से हमारा आदिवासी समाज आज के दौर में गुजर रहा है आप सब छात्र अगर नहीं जागेंगे तो हमारे समाज का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। जल जंगल और जमीन हमारी संस्कृति की पहचान है इसे आप सबको बचा कर रखना है। इस मौके पर विधायक लोबीन हेंब्रम छात्र-छात्राओं के साथ मांदर बजाकर थिरके और सबों को सोहराय पर्व की बधाई दी। सोहराय समारोह मे कॉलेज के प्रिंसिपल, भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू, मिस्फिका हसन, निर्मल मुर्मू,शिव टुडू,महेंद्र बेसरा,कॉलेज के प्रोफेसर ,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!