Search

June 19, 2026 2:46 am

तेज रफ्तार बाइक चालक ने टोटो को मारी जोरदार टक्कर,दो घायल

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के चापतुरा गांव के समीप सोमवार को तेजरफ्तार बाइक चालक पीछे एक टोटो को जोरदार टक्कर मारने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुरारई भादीश्वर निवासी लालचंद शेख और सद्दाम शेख अपने बाइक में सवार होकर महेशपुर दवाई लेने के लिए आ रहा था. इसी दौरान थाना क्षेत्र के चापतुरा गांव के समीप अपना संतुलन खो बैठा. और पीछे से एक टोटो से टकरा गई. जिससे बाइक चालक और बाइक में सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर महेशपुर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही थाने के एएसआई जय शंकर राम दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर घायलों को सीएचसी महेशपुर पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों की प्राथमिक उपाचर की. घायलों की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रैफर कर दिया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!