Search

May 11, 2026 8:04 am

पाकुड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, पिस्तौल के साथ 2 युवक गिरफ्तार,भेजा जेल

एक व्यक्ति को जान से मारने की रची थी साजिश, पुलिस ने किया नाकाम

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है.पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गांव में किया है.एसडीपीओ डीएन आज़ाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया।इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन,थाना प्रभारी मौजूद थे.एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि नगर थाना में एक व्यक्ति के द्वारा जान मारने की धमकी दिए जाने का सनहा दर्ज कराया था और उसी पर नगर थाना प्रभारी के द्वारा अनुसंधान करते हुए त्वरित कार्रवाई किया गया और एक टीम का गठन कर नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा में आशिष मंडल के घर मे छापेमारी किया गया।जहां से पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।पिस्टल में दो जिंदा कारतूस लगा था.गिरफ्तार युवक का नाम आशिष मंडल और विशु कर्मकार उर्फ कालू कर्मकार है।पहले से इनलोगो अपधारिक इतिहास भी है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

img 20240710 wa00283477299238697069278

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!