Search

October 7, 2026 11:28 pm

महेशपुर सीएचसी में बीडीओ–सीओ का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश।

एस कुमार

महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यड़व व सीओ संजय कुमार सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ व सीओ ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. इसके बाद उन्होंने दवा कक्ष और लैब ओटी, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने मरीजों से भोजन और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु, बीएम शैलेश कुमार, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल सहित अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद रहे. बीडीओ व सीओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया. बीडीओ व सीओ के इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करना है. उनके निर्देश से स्वास्थ्य कर्मियों में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है. वही बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि निरीक्षण पाकुड़ उपायुक्त के निर्देश पर किया गया है. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी व आवश्यक दवा की स्थिति की जानकारी ली गयी. कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर इलाज और सुविधाओं के प्रभारी को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!