Search

July 25, 2026 11:34 pm

जिला स्तरीय स्लैम पोएट्री में स्वास्तिका ने मारी बाजी, राज्य स्तर पर करेंगी पाकुड़ का प्रतिनिधित्व।

पाकुड़। ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में पाकुड़ की युवा कवयित्री स्वास्तिका ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का प्रभावशाली संदेश दिया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्वास्तिका अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं और साहित्यिक जगत में खुशी का माहौल है। स्वास्तिका इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। वह लगातार चार बार राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने कई सम्मान भी हासिल किए हैं। उनकी प्रभावशाली अभिव्यक्ति, सशक्त लेखनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दमदार प्रस्तुति ने उन्हें युवाओं के बीच अलग पहचान दिलाई है। स्वास्तिका की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, आयोजकों, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि स्वास्तिका राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर पाकुड़ और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!