Search

June 23, 2026 12:01 pm

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे एक्सप्रेस डहरलांगी के समीप शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनाधानी गांव निवासी झाबु हेमब्रम 18 अपने टेम्पो लेकर धरमपुर मोड़ तरफ से अपने घर सोनाधानी जा रहे थे। उसी दरमियान लिट्टीपाड़ा की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने टेम्पो को ठोकर मारते हुए फरार हो गए ।वहीं घटना के बाद टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाए।जहां डाक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।साथ ही डाक्टर ने बताया कि झाबु हेमब्रम को गंभीर चोटे आई है बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गए है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!