अमर भगत
अमरापाड़ा/पाकुड़। थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के निर्देश पर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 45/26 के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगन्नाथ किस्कू, पिता नागेश्वर किस्कू, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यौन शोषण से संबंधित मामला दर्ज था और घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






