Search

November 21, 2026 9:40 am

अबुआ आवास के लिए प्राप्त आवेदन का सत्यापन एवं सर्वेक्षण किया जा रहा है।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के मोंगला बांध,बडासिहपुर, बसन्तपुर , बीचपहाड़ी,लागडुम, पलियादाहा विभिन्न पंचायत में राज्य सरकार द्वारा प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों की मदद से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम विभिन्न पंचायत में अबुआ आवास को लेकर आवेदन जमा किए हैं इसी को लेकर प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों के द्वारा लाभार्थी का सत्यापन एवं सर्वेक्षण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण के उपरांत अहर्ता के आधार पर प्रखंड के सभी पंचायत में प्रत्येक ग्राम सभा के लिए श्रेणीवार प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। उपरांत तैयार प्राथमिकता सूची को सत्यापन हेतु संबंधित ग्राम सभा में भेजा जाएगा। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर प्रखंड के सभी 18 पंचायत में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है जिसमें पंचायत पर्यवेक्षक, मुखिया, समिति एवं सचिव या हल्का कर्मचारी शामिल है। पंचायत स्तरीय जांच समिति गठित दल द्वारा जांच किया जा रहा है। जो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया जाने का निर्देश प्राप्त है।

img 20231214 wa0025558069113408639289

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!