सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) सुंदरपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में सहायिका चयन को लेकर ग्रामसभा आयोजित में बीडीओ टुडू दिलीप , पर्यवेक्षिका लुइस मुर्मू , ग्राम प्रधान माधव शील मुख्य आदि रूप से उपस्थित थे। सहायिका पद को लेकर पोषक क्षेत्र के पांच महिलाओ ने आवेदन दि थी। प्राप्त आवेदन में तबस्सुम अफरोज का चयन किया गया। ज्ञात हो कि इस केंद्र में काफी दिनों से सहायिका का पद रिक्त था। जहां बाल विकास परियोजना के द्वारा पूर्व सूचना के आधार पर ग्रामसभा आयोजित कर सहायिका का चयन किया गया।






