राहुल दास
Also Read: पेसा नियमावली 2025 पर ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण, ग्रामसभा के अधिकारों की दी जानकारी।
हिरणपुर (पाकुड): बंगाली समुदाय के लोगो ने रविवार को हर्षोल्लास के साथ भाई फोटा पर्व मनाया। जहाँ बहनों ने भाई की ललाट में फोटा लगाकर दीर्घायु की कामना किया। यह पर्व इस समुदाय के लोगो द्वारा वर्षो से परम्परागत रूप से मनाते आ रहा है। बहने जहाँ कही भी हो , भाई को फोटा लगाने अनिवार्य रूप से मायके पहुंचती है। सुबह नहाधोकर बहन भाई के ललाट में चंदन का फोटा लगाया व आरती उतारकर भाई की दीर्घायु की कामना किया। वही भाई को मुँहमिठा कराकर पान दिया गया। वही भाई ने इस अवसर पर बहन को उपहार भी दिया। पौराणिक कथा अनुसार बहन यमुना ने भाई यमराज के ललाट में टिका लगाकर अजर अमर का वर मांगी थी। इस पर्व को हिरणपुर बाजार सहीत सुंदरपुर , डांगापाड़ा , गोपालपुर , तोड़ाई , देवपुर आदि जगहों में धूमधाम से मनाया गया।






