राजकुमार भगत
पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र में हो रहे भवनों के निर्माण कार्य के नक्शा की जांच की नगर परिषद पाकुड़ द्वारा गठित टीम कर रही है l मंगलवार को इसी क्रम में अब तक शहर के मुख्य मार्ग, सिंधीपाड़ा ,रजिस्ट्री ऑफिस रोड एवं शीतला मंदिर रोड में लगभग 20 घरों को नोटिस देकर, उन्हें 7 दिनों के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है l नगर परिषद प्रशासक राजकमल ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में निर्माण किया जा रहे घरों का निर्माण व्यवस्थित एवं नियमानुसार तरीके से हो, सड़क अतिक्रमण रोकने में ,नाली निर्माण का कार्य करने में , साफ सफाई करने आदि में मदद हो सके। जांच के द्वारा शहर के नागरिकों को यह एक मैसेज भी दिया जा रहा है कि किसी भी तरह के भवन निर्माण से पहले उससे संबंधित नक्शा पारित कर ने के पश्चात ही निर्माण कार्य शुरू करें ।











