स्वराज सिंह
Also Read: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि; आदमकद प्रतिमा का अनावरण।
पाकुड़, 14 जून — जनकल्याण की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए पाकुड़ जिला प्रशासन ने बार एसोसिएशन को वॉटर कूलर सह प्यूरीफायर की सौगात दी है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से अब बार परिसर में अधिवक्ताओं को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल सुलभ हो सकेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने इस योगदान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इसे एक स्वागतयोग्य कदम बताया। वॉटर कूलर को बार एसोसिएशन परिसर में स्थापित किया जाएगा, जिससे नियमित रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं को गर्मी के मौसम में विशेष राहत मिलेगी। बार एसोसिएशन ने कहा कि यह पहल जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और अधिवक्ता समुदाय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है। उम्मीद है कि भविष्य में भी इस तरह की सहयोगात्मक पहलें जारी रहेंगी।






