Search

October 28, 2026 8:46 pm

सरकार की आबुआ आवास योजना को लेकर जिले के मुखिया ने की बैठक।

बजरंग पंडित

पाकुड़ के लडडू बाबू आम बागान में जिले के मुखिया संघ के द्वारा एक विशेष बैठक किया की गई, झारखंड राज्य में आबुआ आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान बनाया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों के द्वारा काफी भ्रष्टाचार के शिकायत पाकुड़ उपायुक्त को मिल रहा था। शिकायत के माध्यम से उपायुक्त ने पंचायत के मुखिया एवं सचिव पर कार्रवाई कर रहे थे जिसको लेकर पंचायत के मुखिया काफी नाराज दिखे। मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास गोंड ने बताया कि विगत कुछ दिनों से आबुआ आवास योजना को लेकर पंचायत के मुखिया काफी परेशान थे। क्योंकि ग्रामीण के द्वारा मुखिया पर शिकायत किया जा रहा था। अब उपायुक्त इस योजना पर काफी नजर बनाए हुए हैं।ताकि इस योजना पर कोई विचोलिया हावी ना हो पाए एवं योग्य व्यक्ति को इस योजना की लाभ मिल सके। आबुआ आवास योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए सभी मुखिया ने सरकार को पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही तथा उपायुक्त को संघ की ओर से बधाई भी दी।

img 20240304 wa00048229633280249932670

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!