Search

May 12, 2026 8:02 pm

अमडापाडा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, मरीजों के लिए बने मसीहा।

img 20240222 wa0007749397693398731746     रिपोर्टर by अमर भगत

चिकित्सक को इस धरती पर ईश्वर को दूसरे अवतार के रूप की तरह देखा जाता है,और इसमें कोई अतिशयोक्ति नही कि इन दिनों अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेपुर में पदस्थापित चिकित्सक क्रमशः डाॅo शिवम एवं डाॅo देवांसु उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के मरीजों के लिए मसीहा के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं । इस मामले में अमड़ापाड़ा के मौजूदा सीएचसी प्रभारी डाo ख़ालिद अहमद भी सेवाभाव से ओत-प्रोत होकर अपने कर्तव्य को अंजाम देते हैं । प्रभारी के द्वारा ना केवल अपने अधीनस्थ कर्मियों का ख्याल रखा जाता है बल्कि केंद्र में आने वाले मरीजों की बेहतर सुश्रुषा का भी ध्यान रखा जाता है । ओपीडी में ड्यूटी पर लगाए गए चिकित्सक अपनी पाली में बेहतर ढंग से मरीजों का ख्याल रख सके इसके लिए प्रभारी के द्वारा ओपीडी में एसी भी लगवाया गया है ताकि इससे दोनो को सुविधा मिल सके । प्रभारी की माने तो अमड़ापाड़ा के फतेपुर सीएचसी में आधुनिक उपकरण व मशीन जैसे ईसीजी मशीन, नवजात शिशु के लिए मशीन व आक्सीजन के अलावे रक्त परीक्षण के उपकरण लगाए गए हैं । स्वच्छता के लिहाज़ से भी उक्त स्वास्थ्य केन्द्र एक नजीर बना है जहाँ हर भरे पेड़ पौधे व फूल के पौधे मन को मोह लेती है ।

img 20240222 wa00068290367987040162174
डॉ शिवम
img 20240222 wa00048243689380746337755
सीएचसी प्रभारी फतेपुर अमड़ापाड़ा डॉ खालिद अहमद
img 20240222 wa0005541199788299653529
डॉ देवांसु

 

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!