सानू कुमार
महेशपुर अंचल के रामपुर मौजा में दाग संख्या 887, रकवा 03 कट्ठा 13 धुर जमीन का किस्म सरकारी रास्ता जिसे रामपुर गांव निवासिनी सोनेहार बीबी के द्वारा अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया था. जिसको लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक में मंगलवार को सीओ संजय सिन्हा ने सीआई राजेश साहा, कर्मचारी सुबल चंद्र सिंह व स्थानीय थाने के पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ मिलकर अतिक्रमण मुक्त कराया।





