Search

October 17, 2026 2:21 pm

बरसात की पहली बारिश ने खोली इंजीनियरिंग की पोल।

नाला निर्माण में हुए गड़बड़ झाला के बाद मुख्य सड़क डोभा में तब्दील।

सरकार की राशि का दुरुपयोग करते हुए इंजीनियर और बिचौलिया ने किया राशि का बंदरबांट।

यासिर अराफ़ात।

पाकुड़ : सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नवादा गांव की मुख्य सड़क डोभा में तब्दील हो गई है. हाल के दिनों में ही मुख्य सड़क के पानी की निकासी हेतु नाला का निर्माण कराया गया था. परंतु उक्त ड्रेन निर्माण के इंजीनियर साहब ने कुछ ऐसा दिमाग लगाया की मुख्य सड़क का पानी नाला से बाहर नहीं निकल पा रहा था, अब लोग सवाल पूछ रहे हैं की नाला बनाने का आखिर फायदा क्या हुआ? लोगों का सवाल भी लाजमी है. सरकारी राशि का उपयोग अगर जनता के हित में ना हो, बल्कि उसके विपरीत में हो तो सवाल तो उठना लाजिमी है. सूत्र बताते हैं कि उक्त ड्रेन निर्माण के समय इंजीनियर साहब अनुपस्थित ही रहे. ड्रेन का निर्माण कैसे हो रहा है इससे इंजीनियर साहब को कोई फर्क ही नहीं पड़ा. मुख्य सड़क में जल जमाव की स्थिति ऐसी है की बाइक पार करते समय आधी बाइक डूब जाती है.बरसात में सड़क की स्थिति जल जमाव के कारण ऐसी हो गई है जैसे वहां पर छोटी पुलिया की जरूरत हो,उक्त पंचायत के मुखिया हजरत बिलाल ने जल जमाव की स्थिति को देखकर बरसात से पहले ही ड्रेन की साफ सफाई भी करवाई थी. पूरा ड्रेन साफ करने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. मुखिया हजरत बिलाल की तारीफ भी हुई कि कम से कम उनके द्वारा कोशिश तो की गयी.मुखिया जी को लगा कि शायद ड्रेन के अंदर कचरा होगा जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. लेकिन सफाई करने के बाद पता चला कि मामला कचरे का नहीं है. मामला तो इंजीनियर साहब के दिमाग का है. क्योंकि इंजीनियर साहब ने तो इस तरीके से ड्रेन का निर्माण करवाया जिससे बस ठेकेदार का बिल पास हो सके. उनको ड्रेन निर्माण के मकसद से क्या मतलब? बरसात में झेलना तो इंजीनियर साहब को नहीं है झेलना तो वहां की आम जनता को है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!