एस कुमार
Also Read: शराब बिक्री से 44.25 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, लक्ष्य से थोड़ा पीछे पर पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन।
महेशपुर प्रखंड कार्यालय में सभागार में गुरुवार को मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक सीओ संजय कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में हुई. बैठक ग्राम प्रधान प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू ने ग्राम प्रधान से जुडे कई समस्याओं को लेकर एक विचार विमर्श किया. बैठक के दौरान सरकार द्वारा पी-पेसा एक्ट को सुचारू रूप से लागू करने, पत्थर खनन में हो रहे लीज को ग्राम सभा के माध्यम से पारित करते हुए जांचों प्रांत दिए जाने, झारखंड सरकार द्वारा ग्राम सभा को शक्ति रूप लागू करने, अंचल क्षेत्र के ग्रामों में जमीनी विवाद को लेकर थाने पर हो रहे विचार समझौता गांव में गांव में तनाव स्थिति को रोकने की मांग को लेकर विशेष चर्चा की गई. मौके पर कमलाकांत मुर्मू, मारकूस हेम्ब्रोम, बबलु मरांड, निर्मल मरांडी सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित थे।





