Search

May 10, 2026 12:04 pm

विधायक ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया :- महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया मे सदस्यता अभियान के तहत अपने हाँथ से सदस्यता रशीद काटकर अभियान की शुरुआत किया। सबसे पहले रशीद कटवाने वाले सूरज रविदास को विधायक ने गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है, आप सभी कार्यकर्ता दूर दराज के क्षेत्र के लोगों को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में जोड़ने का काम करे। सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादातर युवाओं व महिलाओं को भी पार्टी में जोड़ने का काम करे। साथ ही राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए दूर दराज के ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाने का काम करे। विधायक ने संबोधन में पार्टी को मजबूत बनाते हुए संगठन को धारदार बनाने का निर्देश दिया। मौके पर संयोजक मंडली सदस्य मोतीलाल हांसदा, मैनुद्दीन अंसारी, निवारण मरांडी,अब्दुल बनीज, कालिदास टुडू ,विश्वाजीत दास,मोईन आलम, विस्वनाथ मुर्मू, सुकलाल मिर्धा,अनिसूर रहमान, प्रश्नजीत दास,दिनेश सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!