पीसीसी सड़क के निर्माण में विभाग के दुलारे बिचौलिया द्वारा घोर अनियमिता बरती जा रही है।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के फूलपहाड़ी पंचायत अंतर्गत पतड़ापाड़ा मुस्लिम टोला में 15 वें वित्त आयोग से बना रहे पीसीसी निर्माण में बिचौलिया द्वारा घोर अनियमिता बरती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम टोला में एक पीसीसी सड़क की जरूरत थी उसी को देखते हुए 15वें वित्त आयोग से पीसीसी निर्माण कार्य चल रही है ।कार्य काफी अनियमता के साथ किया जा रहा है। गोल बोल्डर का प्रयोग किया गया है,सीमेंट की मात्रा काफी कम दी गई है,मसाला में डस्ट का प्रयोग किया गया है। साथ ही योजना स्थल पर सुचना पट भी नहीं लगाया गया। बिना सुचना पट के ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह सड़क काफी अनियमता के साथ बनाया जा रहा है सड़क में डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है गोल बोल्डर सहित कम सीमेंट ढलाई में दी जा रही है। ढलाई भी पांच इंच के जगह कहीं दो कहीं तीन इंच है। देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है यह सड़क कुछ दिनों में ही फटने लगेगा ओर खराब हो जाएगा। बिचोलिया अपने मनमानी और अपनी दबंगी दिखाकर जैसे तैसे जेई के अनुपस्थिति में पीसीसी निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटे हैं।
क्या कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं थी।जांच किया जाएगा जांचोपरांत करवाई किया जाएगा।







