Search

April 25, 2026 10:08 pm

पार्सल लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

चालक ने वाहन से कूद कर बचाई जान

अब्दुल अंसारी

महेशपुर थाना छेत्र के हाथीमारा पावर हाउस के समीप एक पार्सल लदा पिकअप वैन अपना संतुलन खो बैठा जिसके कारण वाहन आगे जाकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। प्राप्त खबर के अनुसार गाड़ी संख्या JH0 49554 जो दुमका से पार्सल का समान लेकर महेशपुर आ रही थी,तभी पाकुड़िया महेशपुर मुख्य सड़क हाथीमरा के पावर हाउस के निकट चालक अपने संतुलन खो बैठा और गाड़ी आगे जाकर खाई में जा गिरी, वाहन चालक ने कुद कर अपनी जान बचाई, वाहन के खाई में गिरते देख आसपास के स्थानीय लोग दौड़े आए और देखा की वाहन चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और कुछ भी बोलने से हिचकिचा रहा था,यह गनीमत थी की चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई,ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना मैं इस घटना संबंधित खबर कर दी गई है,खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नही पहुंच पाई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!