एस कुमार
महेशपुर–:थाना क्षेत्र के गायबथान पंचायत के गोविंदपुर ससोटोला निवासी एक महिला को डायन बताकर मारपीट करने की मामले में थाना में दर्ज कांड संख्या 84/25 के नामजद आरोपी छोटो किस्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल lघटना को लेकर पीड़ित महिला रानी किस्कू ने थाना में लिखित आवेदन देकर गोविंदपुर गांव के ही रहने वाले चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है थी ! पीड़ित महिला रानी किस्कू ने गजम किस्कू, बाहा मुर्मू,छोटो किस्कू, कुबराज किस्कू के खिलाफ डायन बताकर गाली गलौज करने तथा मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराई थी!पुलिस छापामारी कर एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया lइस बावत थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि डायन बिसाही मामले चार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज की गई थी जिसमे एक आरोपी को पुलिस गिफ्तार कर ली है बाकी अन्य तीनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही तीनो को गिरफ्तार कर ली जायेगी l
Related Posts

कोईहारा गाँव में बिजली घर बनाने की मांग को लेकर रजरप्पा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मिले ग्रामवासी

रांची स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने लिया हिस्सा







