Search

August 3, 2026 10:15 pm

ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर का आयोजन, 21 से 27 मार्च तक छूटे हुए कार्डधारियों का ई-केवाईसी होगा।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित पीला एवं गुलाबी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी होना अत्यंत ही जरूरी है. वैसे छूटे हुए कार्डधारी जो अबतक ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं उनके लिए 21 से 27 मार्च तक ई केवाईसी सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसमें जनवितरण दुकानदार ग्राम मुहल्ले में विशेष शिविर का आयोजन कर छूटे हुए कार्ड धारकों का ई-केवाईसी करेंगे. मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, एमओ फकरे आजम, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, एजीएम राजेश साहा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!