Search

June 19, 2026 7:59 am

अंगूठी के आरपार हो जाती है यह शॉल, सर्दियों में आप भी ट्राई करें कश्मीरी लुक

[ad_1]

आकाश कुमार/जमशेदपुर. बदलते मौसम के साथ अब लोह नगरी जमशेदपुर की भी तबीयत मीठी-मीठी ठंड में तब्दील होती हुई दिखाई दे रही है और ठंड आते ही लोगों के घरों से गर्म कपड़े निकल जाते हैं. इस ठंड के मौसम अगर आपको भी शॉल खरीदना हो और शॉल से एक ही जगह का नाम याद आता है वह है कश्मीरी शॉल, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब आप अपने शहर में ही कश्मीर से आए लोगों के द्वारा शॉल खरीद सकते हैं.

लोकल 18 को बताते हुए संचालक अब्दुल रशीद और अफजल ने बताया कि वे लोग कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं और 4 महीने जमशेदपुर में फेयर वे के नाम से दुकान का संचालन करते हैं, जो कि आम बागान मस्जिद के ठीक समीप देखने को मिलेगा.

कश्मीरी शॉल लाइट वेट के कारण होता है खास
कश्मीरी शॉल अन्य शॉल से काफी अलग होती है, क्योंकि यह काफी ज्यादा गर्म करता है. उसी के साथ कश्मीरी लुक, अट्रैक्टिव डिजाइन और लाइटवेट के कारण लोगों को यह काफी आकर्षित करता है. शॉल की बनावट इस तरह होती है कि इसमें ना ही बबलिंग होती है, ना ही कलर फेड और ना ही यह शॉल श्रिंक होता है. वजन कम होने के कारण या आसानी से धूल भी जाता है.

अब्दुल रशीद ने बताया कि यहां आपको सेमी पशमीना, कानी, जरी वाला शॉल, आरी वर्क, पेपर मासी और लाइटवेट स्टॉल्स मिलेंगे, जिसकी कीमत मात्र 650 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक होती है. इन शॉल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह इतनी हल्की होती है कि यह आपके अंगूठी के भी आर पार हो जाएगी. पूरे जमशेदपुर में आपको इतना सस्ता पाशमीना शॉल कहीं नहीं मिलेगा.
यह दुकान आपको सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खुली मिलेगी और आप अधिक जानकारी के लिए 7889499106 में संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Jamshedpur news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Winter

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!