Search

May 16, 2026 2:20 am

पार्टी की45 वां स्थापना दिवस पर पाकुड़ जिले से हजारों की संख्या में दुमका जाएंगे झामुमो कार्यकर्ता।

सतनाम सिंह

लड्डू बाबू आम बागान में आज जिला कार्य कारिनी कमिटी की बैठक हुई जिसमें गणतंत्र दिवस मनाने एवं 2 फरवरी झामुमो के 45 वां स्थापना दिवस को लेकर पाकुड़ जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उप राजधानी दुमका जाएंगे की चर्चा की गई। इसके अलावा जिला दलित मोर्चा तथा पाकुड़ प्रखंड युवा मोर्चा का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि 2 फरवरी झारखंड मुक्ति मोर्चा का बहुत बड़ा पर्व है उस पर में हम लोग नाचते गाते एवं झुमते हुए दूमका पहुंचते हैं और कॉलेज मैदान में जमा होकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली निकालते हैं जो दुमका शहर का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान पहुंचते हैं गांधी मैदान के मंच पर देर रात तक हमारे परम आदरणीय गुरुजी के अंतिम भाषण को सुनने के लिए रुकते है। इसकी रूपरेखा क्या होगी सभी प्रखंड अपने अपने प्रखंड में सजावट के लिए तोरण द्वार एवं पार्टी का झंडा वैनर लगावे । 2 फरवरी स्थापना दिवस की तैयारी में आज यहां पर बैठक किया है और सभी प्रखंड को आदेश किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर जाये । इसके अलावा बैठक में सभी की सहमति से पिछड़ा दलित मोर्चा एवं पाकुड़ प्रखंड में युवा मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। बैठक में जिला सचिव सुलेमान बास्की जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम जिला उपाध्यक्ष समाद अली संगठन सचिव महमूद आलम संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड मुर्मू संयुक्त सचिव मुसलोदीन केंद्रीय समिति के सदस्य दीपू मुर्मू मिथिलेश घोष मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हवीवुर रहमान महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिन हेंब्रम बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन शेख महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनरूद्दीन मियां अमरपारा प्रखंड अध्यक्ष कॉरिनलियस हेंब्रम हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसाक अंसारी मजदूर मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपाध्यक्ष नारायण पहाड़िया कोषाध्यक्ष आशीष दुबे महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी महिला मोर्चा की सभी नेत्रीगण जिले के सभी प्रखंडों से आए प्रखंड कमेटी के सचिव उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा के सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240125 wa00251605588149077103682

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!