Search

November 21, 2026 9:40 am

एमटीएमएस क्लब तेलियापोखर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत एमटीएमएस क्लब तेलियापोखर की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे पुरुष टीम के कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ।दूसरी ओर महिला टीम के कुल 8 टीमों के बिच फाइनल मुकाबला हुआ। इस फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,जीप सदस्य समसून मुर्मू,जीप सदस्य पाकुड़िया मुनीराम मुर्मू,उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सोरेन सहित अन्य शामिल हुए. खेल कमिटी के अध्यक्ष रुपलाल टुडू ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल खेल तीन दिनों से चली आप रही है ओर आज फाइनल खेल पुरुष टीम के एफसी संथाल दिशोंम पाकुड़िया वनम एफसी मरिडीह के बिच हुआ।जिसमे एफसी संथाल दिशोंम पाकुड़िया ने एफसी मरिडीह की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही विजेता टीम को 30 हजार रूपये एवं उपविजेता को 25 हजार रूपये नगद मुख्य अतिथिओ के हाथो देकर पुरुषकृत किया।वही महिला टीम मे एफसी किस्कू सिस्टर वनम एफसी लेगेंम झरना बाथनडांगाल के बिच फाइनल खेल हुआ। जिसमे एफसी किस्कू सिस्टर ने एफसी लेगेंम झरना बाथनडांगाल टीम को एक गोल से पराजित किया। विजेता टीम को 5 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 4 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया।मौक़े पर मुख्य अतिथिओ ने सभी खालाडियो की उज्जवल भविष्य के लिए कामना की एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई एवं सभी को नववर्ष की शुभकामनायें दी।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार सहा,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,सचिव रोसेन किस्कू,साइमन मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240101 wa00556340741671720471878
img 20240101 wa00568692193005774745336

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!