प्रशिक्षणार्थियों से ली जाती है मनपसंद खान की मेनू: डॉ संजय
बजरंग पंडित
पाकुड़: हम सभी के सोचने का अलग-अलग तरीका है, कोई हर किसी स्थिति में सकारात्मक ही रहता है तो कोई हर समय नेगेटिव बातें करता हुआ या फिर नेगेटिव ख्यालों में उलझा हुआ दिखाई पड़ता है. अगर आप दूसरे तरह के लोग हैं तो आप यह अच्छी तरह समझते होंगे कि नेगेटिव ख्याल किस तरह हमारे जीवन को, हर छोटे और बड़े फैसले को, यहां तक कि रिश्तों को भी किस तरह प्रभावित करते हैं. इसीलिए किसी भी चीज को जज करने के लिए थोड़ी सी मोहलत भी लेनी चाहिए। पल भर के नेगेटिव सोच ने पाकुड़ के महेशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र प्रशासन को बदनाम करना चाहा। लेकिन यह नाकाम रहा। दरअसल महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पाकुड़ जिले भर के कुल 46 लैंपसों के सचिवों का समेकित पोषक तत्व प्रबंधन फर्टिलाइजर अनुज्ञप्ति प्रदान के लिए शनिवार को 15 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ।प्रशिक्षण के पहले दिन ही जब सभी प्रशिक्षु लेंपस सचिव खाना खाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के कैंटीन में पहुंचा तो वहां पर देखा कि परोसा गया खाना में कुछ त्रुटियां देखने को मिली। जिसको लेकर लेंपस सचिवों ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार को इसकी जानकारी दी।तो डॉ संजय कुमार ने बताया कि मुझे यह पता नहीं है मैं 10 मिनट में पहुंच रहा हूं आपके समस्या का समाधान किया जाएगा।10 मिनट बाद ही डॉ संजय कुमार पहुंच कर सारी जानकारी लैम्प्स सचिवों से ली एवं सभी को शांत कराकर स्थानीय सिंह होटल में ले जाकर खाना खिलाया। साथ ही डॉ संजय कुमार ने लैंपस सचिवों से मनपसंद खाना की मेनू भी ली। लेकिन कुछ लोगों ने अपने नकारात्मक सोच की वजह से 5 मिनट के दरमियान कृषि विज्ञान केंद्र प्रशासन व केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार को बदनाम करने की कोशिश की जो नाकाम रहा। सोमवार को सभी प्रशिक्षु लैंप्स सचिवों ने प्रशिक्षण ग्रहण किया। साथ ही गलत अफवाह फ़ैलाने वाले की निंदा की। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन खाने की मनु को लेकर कुछ त्रुटियां थी उसको संगे संग सुधार लिया गया था। उसके बाद सभी को खाना खिलाया गया था साथ ही आगामी दिनों के लिए मनपसंद खान की मेनू की लिस्ट बनाई गई थी। कुछ समाचार पत्रों में यह बताया गया है कि 800 रुपए की खाना प्लेट कृषि विज्ञान केंद्र के कैंटीन में दिया जाता है यह सरासर गलत है। किसी चीज की जानकारी नहीं है तो पता करना चाहिए गलत अफवाह फैलाना गलत बात है। यहां प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षु आते हैं यहां पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वही लेंपस सचिव साधन बनर्जी, मनिरुल इस्लाम, राजेश,अबाइदुर रहमान व डालिम शेख ने बताया कि 10 मिनट के लिए कुछ समस्या उत्पन्न हुई थी जिसका समाधान त्वरित हो गया था।अभी प्रशिक्षण के दौरान कहीं किसी तरीके की दिक्कत नहीं हो रही है।












