Search

September 16, 2026 10:55 pm

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

अब्दुल अंसारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शनिवार को 100 दिन चलने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने सहिया साथी और बीटीटी को टीबी रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. भगत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश से 2025 तक क्षय रोग (टीबी) को खत्म करना है। इसके लिए टीबी के खिलाफ मजबूती से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर लोगों की नियमित जांच की जा रही है और टीबी रोग के लक्षण मिलने पर उनका इलाज शुरू किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जैसे ही टीबी के लक्षण दिखें, वे बिना घबराए और लजाए स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और डॉक्टर से सलाह लें। मौके पर डॉ. अब्दुल हक मंजर, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, केटीएस संजय मुर्मू और एसटीएस विनोद टुडू उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!