Search

May 16, 2026 1:24 am

शिक्षण संस्थानों एवं बैंकों में लहराया तिरंगा झंडा.

राजकुमार भगत

पाकुड़ 75 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पाकुड़ सहित जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी निजी शिक्षण संस्थानो बैंकों आदि में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया एवं सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित एलिट पब्लिक स्कूल, डीएवी, बाल विद्यापीठ, गुरुदेव कोचिंग सेंटर, ओपन स्काई स्कूल, ज्ञान निकेतन, वेथसडा मिशन स्कूल, बापू शिक्षण संस्थान, बेथनी मिशन, आदर्श बिल्कुल मध्य विद्यालय, ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय, राज प्लस टू, बांग्ला मिशन, आदि विद्यालयों में अपने तय समय से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। खेलकूद का आयोजन कराया गया। पंजाब नेशनल बैंक एवं ईसाफ बैंक में झंडोतोलन में बाल विद्यापीठ के स्काउट छात्रों ने भाग लिया। सभी संस्थान के प्रमुख एवं प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान गया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

img 20240126 wa00454742588207295067220

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!