Search

May 5, 2026 3:42 pm

लड़की के फोटो का रिल्स बनाने पर मचा बवाल, दो समुदाय आपस में भिड़े

पुलिस पार्टी पर भी हुआ पत्थराव, दो वाहन क्षतिग्रस्त व दो जवान घायल

मारपीट में शामिल चार गिरफ्तार, घायलो की चल रही है इलाज

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले की सभी पैंतरे नाकाम, इलाके में लगा धारा 144

यासिर अराफात

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र तारानगर में गुरुवार सुबह दो समुदायों के बीच तनाव काफी उत्पन्न हो गया मामला एक समुदाय की लड़की का वीडियो को रील दूसरे समुदाय के लड़के ने सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया जिसको लेकर तनाव इतना बड़ा कि मामला ईट पत्थर लाठी डंडे लेकर लोग हमलावर हो गए, कुछ दिन पहले बकरीद में प्रतिबंधित मांस काटे जाने को लेकर गोपिनाथपुर में दो समुदायों के बीच हुए दंगे के बाद पाकुड़ में एकबार फिर दो समुदायों के बीच हिंसा हुई है। गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर गांव में आपसी विवाद के एक मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। पुलिस-प्रशासन की मुश्तैदी के कारण स्थिति को त्वरित गति से नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि, मामले को नियंत्रित करने गए पुलिस पर भी हमला किया गया जिसमें दो जवान घायल हो गए। पुलिस के वाहनों पर भी हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

क्या है मामला

बुधवार को तारानगर गांव के उल्लूपाड़ा निवासी सुजीत कर्मकार ने फेसबुक पर अपना पारिवारिक फोटो पोस्ट किया था। इसी फोटो पर मुशर्रफ शेख नाम के एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट कर उसे रिपोस्ट कर दिया। इससे आक्रोशित सुजीत कर्मकार ने मुशर्रफ को उसके घर से लाकर खंबे में बांध दिया और उसकी धुनाई कर दी। बीचबचाव करने आई युवक की मां जिनका कुछ दिन पूर्व ही सीजर हुआ था उसके साथ भी धक्कामुक्की हुई और उनका रक्तस्राव होने लगा। आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को सुबह गांव में अफवाह फैला गई कि अस्पताल में भर्ती महिला की मृत्यु हो गई है। बाद में दो परिवारों के बीच इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया और सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने सुजीत कर्मकार के घर पर हमला कर दिया और उसके दुकान को भी लूट लिया।

पुलिस पर भी हुआ हमला, वाहन टूटे

मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल व नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोषियों पर कार्रवाई करने को लेकर एक्शन में आई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया जिसमें तीन जवान को चोट आई है। पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा समेत अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की नियंत्रित किया। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव में ही दोनों समुदायों के बैठक कर शांति बहाली का प्रयास किया। पुलिस ने मुशर्रफ को बांध कर पीटने वाले सुजीत कर्मकार, विश्वजीत कर्मकार व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

क्या कहते हैं डीसी, एसपी

तारानगर में दो परिवारों के बीच हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रित कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वालों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। फिलवक्त पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है।
प्रभात कुमार, एसपी, पाकुड़

img 20240718 wa00443224129150106222891
img 20240718 wa0045787503920919447115

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!