Search

July 1, 2026 9:27 pm

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगा दो दिवसीय विशेष कैंप, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

पाकुड़: परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशों के आलोक में पाकुड़ प्रखंड कार्यालय के मुख्यालय सभागार में दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ हुआ। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवा वर्ग को बिना किसी परेशानी के और पारदर्शी तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस मुहैया कराना है।मामले की जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी ने बताया कि विभाग के निर्देशों के तहत इस विशेष शिविर का आयोजन 1 और 2 जुलाई को किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “इस कैंप के माध्यम से हमारा प्रयास है कि युवाओं को बिना किसी बाधा के अधिक से अधिक संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा सकें।”

सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

डीटीओ ने बताया कि कैंप में आवेदकों की उपस्थिति काफी अच्छी है और युवाओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। विभाग के कर्मचारी बेहद सहयोगात्मक तरीके से कार्य कर रहे हैं। वे आवेदकों को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके आवेदनों को तुरंत प्रोसेस कर रहे हैं। इसके साथ ही, शिविर में आने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों और परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशों के प्रति भी सजग किया जा रहा है।

आगामी चरणों में पंचायत स्तर पर भी लगेंगे शिविर

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने के सवाल पर डीटीओ मो. मुजाहिद अंसारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान चरण में प्रखंड मुख्यालय के नजदीकी तीन पंचायतों को इस कैंप से संबद्ध (टैग) किया गया है। उन्होंने आगे की रणनीति साझा करते हुए कहा कि पहले दौर में जिले के सभी प्रखंडों में इस तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद, अगले फेज में योजना को और विस्तार देते हुए सीधे पंचायत स्तर पर भी विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंपों का आयोजन किया जाएगा ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अपने ही क्षेत्र में इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

img 20260701 wa00318468950273921697042
img 20260701 wa00302885426189075425671

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!