एस कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में मंगलवार को कुष्ठ रोग को लेकर सहियाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दी गई. वही राष्ट्रीय कुष्ठ रोग कार्यक्रम के प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार किस्कु ने कुष्ठ रोग की पहचान करने के लिए पांच क्लस्टरों के सहियाओं को कई जानकारियां दी. प्रशिक्षण ने कहा कि चमड़े में दाग और दाग में सूनापन कुष्ठ रोग की पहचान है. बताया कि सामान्य त्वचा तुलना में हल्के रंग के लाल अथवा तांबे के रंग के दाग, जिनको छूने पर कुछ महसूस नहीं होना भी कुछ रोग का लक्षण है. उन्होंने सभी सहिया को रोग से पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें शीघ्र अस्पताल लाने का निर्देश दिया. मौके पर पीएमडब्ल्यू ज्योतिष पासवान, जगरनाथ कुमार, बीटीटी, सहिया सहित अन्य मौजूद थे.





