Search

May 4, 2026 3:33 am

लाइफ सेवियर्स समूह के दो सदस्यों ने जरूरतमंद दो महिलाओं के लिए किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

सदर एवं निजी अस्पताल में इलाजरत रहसपुर निवासी 38 वर्षीय अजमीरा बीबी तो वही दूसरी ओर जयकिस्टोपुर निवासी 19 वर्षीय मनताहुरा खातून दोनों मरीजों को (बी पॉजिटिव) रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। मरीज के परिजनो ने रक्तदाता खोंजने का बहुत प्रयास किया लेकिन रक्तदाता नहीं मिला। फिर मरीज के दोनों परिजनों ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स के व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी जानकारी साझा किया। मरीज के परिजनों की परेशानी को देखते हुए देवतल्ला से सरफराज अहमद तो वही चंद्रपाड़ा से अब्दुर रब ने मरीज के परिजनों का परेशानी को देखते हुए रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पाकुड़ पहुंचकर रक्तदान किया,तभी जाके मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया। दोनो रक्तदाता ने कहा की थोड़ा सा भी महसूस नही हुआ की रक्तदान किए,आगे भी समय पर रक्तदान करते रहेंगे। सरफराज ने पहली दफा तो वही अब्दुर रब ने दूसरी दफा रक्तदान किया। मौके पर समूह के सचिव नाफिसुल आलम,सदस्य साहाबुल शेख,लादेन शेख, मोकमाउल तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष दास जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!