Search

May 16, 2026 1:27 am

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर बुधवार देर शाम को सलगापाड़ा के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से महेशपुर थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय बिस्कुटीया गांव के रामदास टुडू और रतनपुर गांव के 40 वर्षीय बुधाराम हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों को घायल अवस्था में देख कर आस पास के ग्रामीणों ने पाकुड़िया थाना को सूचना दिया सूचना पाते ही एस आई परमहंस प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लाया गया । जिसे देखते हुए डॉ. सफीउल ओला ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉ ने बताया कि गंभीर चोट की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉ सफीउल ओला ने बताया कि रामदास टुडू को चेहरे पर ज्यादा चोट आई है । जानकारी के अनुसार यह दोनों हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 टी 2864 से पाकुड़िया से महेशपुर की ओर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे । इसी क्रम में मोटरसाइकिल असंतुलित होने की वजह से वे सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!