Search

April 25, 2026 3:09 am

जमीन विवाद को लेकर थाना में दो अलग अलग मामला दर्ज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): दानपत्र में ली गई जमीन को लेकर मनीडांगा गांव में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले को लेकर गुरुवार अपरान्ह दो अलग अलग मामला थाना में दर्ज की गई है।बाबूपुर निवासी मैनुद्दीन मोमिन ने थाना में दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि बीते 27.6.2013 को पाकुड़ न्यायालय के माध्यम से रैयत साहेबगंज जिला के कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया निवासी सुधना तुरी से एक कठ्ठा 10 धुर जमीन दानपत्र के रूप में लिया था। उसके बाद मेरे भाई अस्राफुल मोमिन उस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहा है। बीते 15 नवम्बर की सुबह भाई उस जमीन पर जबरदस्ती घर बना रहा था, इसको लेकर मना करने पर भाई व उनके पुत्र राज मोमिन ने जमकर गाली गलौच किया। इसके उन दोनों ने मिलकर मेरे पुत्र शहनबाज मोमिन के सिर में कुदाल से मारकर घायल कर दिया। वही शहबाज अंसारी को भी जमकर मारपीट किया। मुझे भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। उधर असराफूल मोमिन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते 15 नवम्बर को मनीडांगा स्थित अपनी जमीन पर घर बना रहा था कि मैनुद्दीन मोमिन , बादशाह मोमिन व सलाया बीबी ने मिलकर गाली गलौच किया व काम बंद करने को कहा। इसके बाद छेनी लेकर मेरे पुत्र के ऊपर वार किया। जो घायल होकर जमीन में गिरकर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद लिट्टीपाड़ा अंतर्गत बड़पोखर निवासी इजहार अंसारी सहित 10-12 अज्ञात लोग आकर मुझे जान से मारने की धमकी दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि दो अलग अलग मामला दर्ज की गई है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!