Search

August 10, 2026 12:33 am

दो वारंटी गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और मारपीट मामले में हुई कार्रवाई।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने मंगलवार को अलग अलग मामले के दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा। वर्ष 2025 में दहेज प्रताड़ना को लेकर दर्ज मामले में महेशपुर थाना के प्यारदाहा गांव निवासी वारंटी शेखावत अंसारी को एएसआई गोविंद कुमार साहा ने उसके घर से गिरफ्तार किया। वही वर्ष 2012 में दर्ज मारपीट मामले के आरोपी ठाकरान टुडू को महिला पुलिस की उपस्थिति में एएसआई साधन कर्मकार ने पोखरिया स्थित घर से गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो ने बताया कि दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में भेजा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!