अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को कल्याण विभाग के द्वारा उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बीईईओ मर्शिला सोरेन ने कुल 66 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया।प्रखंड क्षेत्र के कुल नौ विद्यालय के आठवीं कक्षा के 2024-25 में पढ़ने वाले कुल 62 छात्राओं एवं वर्ष 2023-24 के 4 छात्राओं बीच साईकिल का वितरण किया गया।जिसमें उच्च विद्यालय चौकिशाल से 2 , कन्या उच्च विद्यालय 10 , मध्य विद्यालय बंडीगा 18 , मध्य विद्यालय हरिश्चंद्र 3 , मध्य विद्यालय राजदाहा 9 , मध्य विद्यालय सिहलिबोना 2 , मध्य विद्यालय पहाड़ खकसा 6 एवं मध्य विद्यालय मोगलाबांध के 7 एवं सापादाहा के 5 छात्राओं को साईकिल का वितरण किया गया । बीईईओ ने बताया उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत 66 छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल का वितरण किया गया है । प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय के आठवी कक्षा के छात्रों 2024-25 के बीच बाकी शेष और भी साईकिल का वितरण किया जाएगा । इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर लिया गया है। बारी बारी से सभी विद्यालयों के छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया जाएगा।मौके पर बीपीओ , प्रधानाध्यापक मो इबरार आलम , निमाईचंद्र बाउरी , उमाशंकर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।





