Search

April 24, 2026 3:23 pm

अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट करते हुए धान व्यापारी को मारी गोली।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किया बाहर रेफर।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बाजार के सिदो कान्हु चौक से महज दो सौ मीटर दूर महेशपुर, पाकुड़िया मार्ग पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार के लगभग 3:30 बजे लूटपाट के इरादे से आए तीन नकाबपोश अज्ञात गुंडों ने धान आढ़त के कुर्सी पर बैठे मालिक अजय कुमार भगत उम्र 48 वर्ष को लूट में असफल होने पर गोली मारकर फरार हो गये। घटना की खबर मिलते ही सड़क से गुजरनेवाले लोग वहां पहुंचे और गोली लगने से घायल अजय भगत को पाकुड़िया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत चिकित्सक डॉ भरत भूषण ने बताया कि घायल के मुंह के अंदर जबड़ा में गोली फंसी हुई है, जिसे अविलंब निकालना जरूरी है। उन्हें प्राथमिक चिकित्सोपरांत उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है। इधर घटना की खबर मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कु सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर ।जांच में जुट गये और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी रास्तों को नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है, साथ ही आस पास के थानों को भी सूचित कर अलर्ट कर दिया गया है। इधर घटना की खबर से प्रखंड के व्यवसायियों में दहशत का वातावरण देखा जा रहा है। वहीं देर शाम को महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात पाकुड़िया पहुंचकर मामले की जांच को लेकर जुट गए।

img 20241128 wa00205316632538093921935

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!