Search

October 26, 2026 12:45 am

गैराज में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग,लाखों की संपत्ति का नुकसान

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खजूरडंगाल पंचायत अंतर्गत पातपहाड़ी गांव के जोहान टुड पिता बेनाजर टुडू ने पाकुड़िया थाना में आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है । उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते दिन मंगलवार शाम को एक अज्ञात गलेमर मोटरसाइकिल से शाम को कुछ अज्ञात बद‌माशों ने गोरेज के अंदर मोटर साइकिल को घुसा दिया था। उनके साथ मेरा और मेरे सहायक मान्नु बास्की के साथ कुछ बक झक हुआ था। इसके बाद रात के करीब लगभग 12 बजे वही बहमाशों ने गारेज जाला डाला, ऐसा मुझे शक है। इस अग्नि कांड में गारेज में रखे सारे समान जल के खाक हो गये। इसमें चार मोटरसाइकिल, हवा टंकी एवं मशीन थे। जिसकी अनुमानित राशि 6 लाख पचास हजार का नुकसान हुआ। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 52/24 दर्ज किया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!