Search

May 16, 2026 2:18 am

एक बड़े गड्ढे के कारण ग्रामीणों को है डर, अनुमंडल पदाधिकारी से की शिकायत।

सतनाम सिंह

पाकुड़ अंचल अंतर्गत मौजा रघुनंदनपुर नम्बर 166 के जमाबंदी नम्बर 271 के दाग संख्या 222 रकवा 15 कट्ठा 02 धुर जमीन पर स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध रूप से गड्ढे खोदकर रख दिया गया है. जिसके कारण चौहद्दीदार का जमीन धंसने की कगार पर है. इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण अजहर इस्लाम, दिलवर हुसैन, मनिरुल हुसैन, असीमा वीवी, नईम, तोहबीन, सुलेखा, मो.इकबाल आलम सहित दर्जनों ने अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को हस्ताक्षरित आवेदन कर शिकायत की है. शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि मौजा रघुनंदनपुर नम्बर 166 के जमाबंदी नम्बर 271 के दाग संख्या 222 रकवा 15 कट्ठा 02 धुर जमीन पर जाकिर शेख एवं अकमल शेख के द्वारा लगभग 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है. जिसके कारण चौहद्दीदार का जमीन चारों तरफ़ लगभग 20 फ़ीट करके धंस गया है. जबकि बीते दिनों इस गड्ढे में एक आठ वर्षीय बच्चे की गिरकर मृत्यु भी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि अगर इसपर अविलंब प्रशासनिक कार्रवाई नही हुई तो आने वाले समय में कई घर उक्त गड्ढे में धंसने की संभावना है. जिसके कारण लोगों को एक भय बना हुआ है. इस मामले में ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!