लापता हुए अंगूठियां के एक व्यक्ति दल से बिछड़े।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): कुंभ स्नान करने गए हिरणपुर प्रखंड के कई श्रद्धालु अपने साथ के लोगो से बिछड़कर घण्टो बाद पुनः मिल गए , पर चौकिढाप निवासी 70 वर्षीय विपिन साहा तीन दिन बीत जाने के बाद भी लापता है। वही साथ मे गए मां , मौसी सहित अन्य लोग वापस लौट रहा है। उधर डांगापाड़ा व अंगूठियां के लोग साथ गए दल से घण्टो बिछड़ने के बाद पुनः मिल गयेहै। लापता वृद्ध की पत्नी नीरा देवी से मोबाइल पर सम्पर्क करने पर बताई की हमलोग काफी संख्या लोग गए थे। 28 जनवरी दिन के करीब तीन बजे प्रयाग के गंगा में स्नान किये। इस बीच काफी लोगो की भीड़ रहने के कारण पति सहित धोवाडांगा निवासी दीना साहा लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद दीना साहा को मिला ,पर पति को नही खोज पाया। मजबूरन हमलोग घर की ओर वापस लौट रहे है। लापता वृद्ध के पुत्र पवन साहा ने बताया की 26 जनवरी को लखनपुर के प्रेमचांद साहा के साथ पिता , मां, मौसी झँखुआ देवी सहित अन्य लोग कुंभ के लिए निकले थे। बीते 28 जनवरी दिन के दो बजे सभी लोग कुंभ में गंगा स्नान किया। इसके बाद भीड़ के कारण पिता साथ मे गए लोगो से बिछड़ गया। जहां साथ मे गए लोगो द्वारा काफी खोजबीन की गई , पर कही पता नही चल पाया। मां , मौसी सहित अन्य लोग वापस लौट रहे है। उनलोग लौटने के बाद मैं स्वंय पिता की खोज में निकलेंगे। उधर अंगूठियां के लखी चंद साहा भी रिजर्व बस में अन्य यात्रियों के साथ कुंभ में गया था , जहां 28 जनवरी को स्नान के बाद अचानक लापता हो गया। यात्रियों को ले जाने वाले बरहरवा निवासी विजय कुमार ने बताया कि मोबाइल से मुझे सूचना मिली कि लापता व्यक्ति अपने कुटुंब के घर पहुंच गया है। जिससे काफी राहत मिली। जबकि इसको लेकर काफि खोजबीन किया जा रहा था। 29 जनवरी को डांगापाड़ा निवासी फूलकुमारी देवी , माला देवी सहित चार लोग भी अपने साथ गए दल से बिछड़ गया था। जिसे प्रयागराज के सेक्टर नम्बर 17 में करीब आठ घण्टे बाद मिला। परिजनों की लापता होने की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों में बुरा हाल बना हुआ था।