Search

October 24, 2026 12:49 pm

पर्यवेक्षकों के बीच मतदाता पुनरीक्षण का फार्म वितरित।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): मतदाता पुनरीक्षण को लेकर गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मतदाताओं से सम्बंधित फार्म का वितरण भी किया गया। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप ने पर्यवेक्षकों को जानकारी देते हुए कहा कि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह भरे। 18 वर्ष उम्र हो चुके सभी लोगो को मतदाता सूची से जोड़े। जिससे कि कोई छूट न पाए। वही दिव्यांग मतदाता व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को चिन्हित कर सत्यापन करे कि वह मतदान केंद्र तक आने में समर्थ है कि नही। वैसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी , जो घर मे ही अपना मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक सम्बन्धित बूथ में नियमित अनुश्रवण कर कार्य को करेंगे। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों के बीच पोस्टल बैलेट फार्म का वितरण भी किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक ट्विंकल चौधरी बीपीओ , रविरंजन , सूर्या मालतो कृषि पदाधिकारी , रंजीत हेम्ब्रम सहायक अभियंता , प्रेम टुडू जेई , परेश कुमार व रीना उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!