Search

April 25, 2026 11:39 pm

नुक्कड़ नाटक और रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

अब्दुल अंसारी

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में स्विप कोषांग की ओर से नुक्कड़ मंडलियों द्वारा गांव गांव में घूम घूम कर मतदाताओं को मतदान के लिए इनदिनो जागरूक किया जा रहा है। प्रयास फाउंडेशन फॉर टोटल डेवलपमेंट के नुक्कड़ मंडलियों की टीम 9 नवंबर से पाकुड़िया प्रखंड के अलग अलग गांवों एवं हाटों में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर आगामी 20 नवंबर को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को जागरूक कर रही है और ये कार्यक्रम 17 नवंबर तक जारी रहेगी। नुक्कड़ मंडली में शामिल कलाकार संतोष दास, सनाउल अंसारी, श्रीप्रसाद पातर, सलोनी हांसदा,सुमित्रा बास्की ने बुधवार को लागडूम हटिया एवं बीच पहाड़ी गांव में रंगोली बनाकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की और 20 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक द्वारा कलाकारों ने कहा कि बिना प्रलोभन के 20 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर वोट जरूर डाले और योग्य उम्मीदवार का चयन करें। इसके पूर्व माहुल पहाड़ी, बासेतकुंडी, पात पहाड़ी,खजूर डंगाल गांव में नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलाया गया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!